रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसे मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और संबंधित संस्था के पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है।
मंडल की ओर से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि संबंधित संस्था अपने संस्था से अग्रेषित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषयों को अनिवार्य रूप से मिलान कर ले। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो इसकी सूचना तत्काल मंडल कार्यालय को देने का निर्देश दिया है।

मंडल के उप सचिव ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 2024 के मूल प्रवेश पत्र 20 जुलाई को जिले के समन्वय संस्था से वितरित किया जाएगा।
वितरण दिनांक को समन्वय संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। माशिमं की वेबसाइट www.cgbse.nic.in लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218316
Total views : 8260658