WhatsApp पर आया एक जबरदस्त अपडेट, इस बार बदला कॉलिंग का अंदाज..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली : वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर ला रहा है। कंपनी नए फीचर्स के साथ यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से और मजेदार बनाती जा रही है। लेटेस्ट फीचर्स के साथ वॉट्सऐप के इंटरफेस में भी बदलाव होते रहते हैं।

इसी कड़ी में अब कंपनी सभी यूजर्स के लिए कॉलिंग स्क्रीन का नया इंटरफेस रोलआउट कर रही है। इसमें कॉलिंग के लिए यूजर्स को स्क्रीन के बॉटम में कॉलिंग बार दिखेगा। इसमें प्रोफाइल फोटो का साइज भी बड़ा कर दिया गया है।

नए कॉलिंग इंटरफेस के रोलआउट की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने X पोस्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट अपडेट iOS यूजर्स के लिए आया है।

अगर आप आईफोन चलाते हैं, तो इस अपडेट को आप चेक कर सकते हैं। नए कॉलिंग बार इंटरफेस के लिए आपको फोन में वॉट्सऐप फॉर iOS 24.14.78 इंस्टॉल करना होगा।

कॉलिंग के लिए आया नया इंटरफेस यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। इसमें कॉल से जुड़े ऑप्शन्स को ऐक्सेस करना काफी आसान हो गया है। सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन इसके लुक को और बेहतर बनाता है।

ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस नए इंटरफेस को पहले ही रोलआउट किया जा चुका है। अब यह iOS के लिए रिलीज हुआ है। कंपनी इसे फेज में रोलआउट कर रही है और धीरे-धीरे सभी iOS डिवाइसेज तक पहुंच जाएगा।

वॉट्सऐप में जल्द ही वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर की एंट्री होने वाली है। इस फीचर की जानकारी भी WABetaInfo ने दी है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार नया ट्रांसक्रिप्शन फीचर इनकमिंग और आउटगोइंग वॉइस मेसेज के लिए है।

इस फीचर की मदद से यूजर वॉइस मेसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट करके पढ़ सकते हैं। लेटेस्ट फीचर को सेटअप करने के लिए 136MB डेटा की जरूरत पड़ेगी। वॉट्सऐप का वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर पांच भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें हिन्दी भी शामिल है। नए फीचर को कंपनी अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.15.5 में रोलआउट कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *