रायपुर : महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल सहदेव यादव को SP ने पद से बर्खास्त कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे जवान को पिछले दिनों EOW ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया था।
EOW ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी कांस्टेबल को जेल भेज दिया है। अब SP जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित जवान को बर्खास्त कर दिया है।
जवान सहदेव यादव को इससे पहले निलंबित किया जा चुका था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।


जेल में बंद निलंबित पुलिस आरक्षक सहदेव सिंह यादव को पुलिस नियमावली के आधार पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। अपनी ड्यूटी से 127 दिन अनुपस्थित रहने व पुलिस रेग्युलेशन और एमपी/सीजी सिविल सेवा आचरण नियम विरुद्ध आचरण करने, बिना विभागीय अनुमति के अपने बैंक खाते में धनराशि रखने जैसे गंभीर आरोपों के बाद विभागीय जांच के आधार पर बर्खास्त किया गया है। मामले में एसपी दुर्ग ने आदेश जारी किया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217886
Total views : 8260092