घरघोड़ा में ही कर्तव्य निर्वहन की जिद में क्यों है साहब….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घरघोड़ा में ही कर्तव्य निर्वहन की जिद में क्यों है साहब….

अधिकारी के ट्रांसफर के 4 महीने बाद भी रवानगी नही

कौन से काम निपटाने में हो रही साहब को देरी ???

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ 

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■

          घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी के ट्रांसफर आदेश को आज महीनों बीत चुके हैं पर साहब आज भी न जाने कौन से कार्यो को निपटाने में इतने व्यस्त हैं कि रिलीविंग ही नही ले रहे या यों कहें कि उन्हें रिलीव नही किया जा रहा ,चाहे जो बात हो पर मंत्रालय के ट्रांसफर आदेश के बाद भी अधिकारी का महीनों रिलीव न लेकर आदेश की अवहेलना करना अपने आप मे सवाल खड़े करता है । आखिर क्यों शासन के मंत्रालय से निकले आदेश के परिपालन में महीनों बाद भी कोई कदम नही उठाया गया और आखिर किन कारणों से साहब आज भी घरघोड़ा में ही कर्तव्य निर्वहन कंटीन्यू रखे हुए हैं इसका जवाब किसी के पास नही है ।

 

डिप्टी कलेक्टर का प्रभार लेने SDM साहब को नही रुचि ??

 

      यहां यह बताना लाजमी होगा कि 27 फरवरी 2024 यानी आज से 4 महीने पहले मंत्रालय के आदेश क्रमांक बी-1-1/2024/एक/4 के अंतर्गत घरघोड़ा एस डी एम को खैरागढ़ छुई खदान का डिप्टी कलेक्टर बनाते हुए स्थानांतरित किया गया है पर आज जुलाई माह में भी साहब को डिप्टी कलेक्टर के पदभार में जाने कोई रुचि नही दिखा रहे या उन्हें घरघोड़ा में कर्तव्य पालन में ज्यादा रुचि है यह सवाल आमजन के मन मे उठने लगा है

 

आखिर कब जाएंगे साहब ?

कौन पूछे – कौन बताये ?

 

     साहब के फरवरी में हुए ट्रांसफर का जुलाई तक रिलीविंग न होने के बाद शहर में दबी जुबान में लोग कहने लगे हैं कि साहब कब जाओगे पर किसकी हिम्मत की साहब से सीधे सवाल कर दे क्योंकि सिस्टम के नजर में आना भी खुद के लिए कभी कभी घातक हो जाता है । साहब के ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी में जमे रहना निश्चित तौर पर कई सवालो को भी जन्म देते हैं अब देखना होगा कि मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे साहब के ट्रांसफर के लंबित किस्से पर उच्चाधिकारियों की नजर पड़ती है या सिस्टम सिस्टम – पॉवर पावर का खेल जारी रहता है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *