बी आई ओ पी स्कूल किरंदुल के एनसीसी कैडेटों द्वारा विश्व पेपर बैग दिवस धूमधाम से मनाया गया
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — बी आई ओ पी स्कूल किरंदुल के ब्वॉयज एवं गर्ल्स एनसीसी कैडेटों के द्वारा विश्व पेपर बैग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट्स ने विद्यालय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों के साथ किरंदुल के लोगों में प्लास्टिक बैग की जगह अधिक से अधिक पेपर बैग इस्तेमाल करने की आदत डालने हेतु विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर 12 जुलाई 2024 को एक जागरूकता रैली का सफलता पूर्वक आयोजन किया।
रैली के पश्चात् विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चीफ एनसीसी अधिकारी राजनाथ के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य का स्वागत संबोधन एवं अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अरुमॉय बिस्वास के द्वारा सभी कैडेटों तथा छात्र छात्राओं के मध्य जागरुकता संदेश प्रदान करने हेतु 12 जुलाई अर्थात् विश्व पेपर बैग दिवस की उपयोगिता पर अत्यंत प्रभावपूर्ण वक्तव्य दिया गया। कैडेटों के मध्य विश्व पेपर बैग दिवस पर आधारित स्लोगन तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ए. बिस्वास प्राचार्य, सुनील दुबे वरिष्ठ व्याख्याता, के वासंती वरिष्ठ व्याख्याता, इंदुमती सिंह वरिष्ठ व्याख्याता, अनुपमा भद्र वरिष्ठ शिक्षिका, संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक, प्रियंका महाजन केयर टेकर एनसीसी अधिकारी, रमेश कुमार मेहर व्याख्याता, वेप्रल ऊषा व्याख्याता, पिंकी तिवारी व्याख्याता तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168360
Total views : 8195973