रेलवे महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर-ईब रेल खंड में संरक्षा सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रेलवे महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर-ईब रेल खंड में संरक्षा सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण

 

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने 11 जुलाई 2024 को बिलासपुर-ईब रेल खंड में विभिन्न रेल विकास कार्यों और संरक्षा संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान रायगढ़ स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। महाप्रबंधक के साथ मण्डल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री राहुल अग्रवाल और मण्डल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

 

महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान से बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-बेलपहाड़ रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और पूरे सेक्शन का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व संरक्षा का जायजा लिया। रायगढ़ स्टेशन में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के मॉडल और ले-आउट प्लान का अवलोकन किया और रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों का भी निरीक्षण किया।

 

महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म, चालक परिचालक लॉबी और रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। लॉबी के निरीक्षण में उन्होंने चालक और परिचालकों से उनके कार्य के घंटे, कार्य के क्षेत्र और कार्यरत सेक्शन के संबंध में जानकारी ली और ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। रनिंग रूम में लोको पायलट और अन्य रेलवे कर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की और आरामदायक वातावरण को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।

 

इस दौरान महाप्रबंधक ने बेलपहाड़ स्टेशन के पास स्थित बीओसीएम साईडिंग का निरीक्षण किया और लोडिंग के दौरान सुरक्षा मापदंडों के अनुपालन के साथ किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे साईडिंग का निरीक्षण कर संरक्षा नियमों के अनुपालन और आधुनिक लोडिंग तकनीकों के बेहतर प्रयोग के साथ लोडिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment