छात्र और शिक्षक दोनो होंगे ट्रैक : एफ़.एल.एन. प्रशिक्षण संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छात्र और शिक्षक दोनो होंगे ट्रैक : एफ़.एल.एन. प्रशिक्षण संपन्न..

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In

मुंगेली – निपुण भारत अभियान के तहत सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता(एफ़.एल. एन.) के पांच स्तम्भ- शैक्षिक बुनियादी ढांचा,शिक्षा तक पहुंच, बुनियादी स्वास्थ्य, बेहतर परिणाम और शासन का प्रशिक्षण मुंगेली जिला के विकासखंड पथरिया के 163 प्राथमिक शाला के 502 प्रधानपाठक व सहायक शिक्षको को प्रदान किया गया है। बीईओ पथरिया पी.एस. बेदी ने बताया कि राज्य स्तर पर एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर व डाइट पेंड्रा द्वारा हमारे एस.आर.जी. व डी.आर.जी. को प्रशिक्षित किया गया था जिन्होंने ब्लॉक स्तर पर क्वालिटी युक्त प्रशिक्षण दिया है। बी.आर.सी. पथरिया ए. के. यादव ने बताया कि ब्लॉक में तीन जोन क्रमशः सरगांव, बावली व पथरिया में तीन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया था। जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत प्रथम बैच – 10 से 13 जून 24 तक,द्वितीय बैच 19 से 22 जून 24 तक व तृतीय बैच 24 जून से 27 जून 24 तक आयोजित किया गया था। इससे पूर्व 2 जून से 6 जून 24 तक ब्लॉक के 40 संकुलों के प्राथमिक शाला में पदस्थ सभी 502 शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण डी.आर.जी की टीम द्वारा एफ़.एल. एन. दिया गया था। प्रशिक्षण में विशेष रूप से डाइट के व्याख्याता मुखर्जी सर ने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि एफ़.एल. एन. के अंतर्गत कक्षा पहली से तीसरी तक अध्ययन करने वाले बच्चों के ऊपर शिक्षक से लेकर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव तक कार्य कर रहे है। इस महत्वपूर्ण मिशन के सफलता के लिए राज्य स्तर,संभाग स्तर,जिला स्तर,ब्लॉक सतत,संकुल स्तर पर टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है जिसका एक मात्र उद्देश्य है सभी दर्ज बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी वचनबद्ध है। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एडीपीओ अजय नाथ, डीएमसी ओ.पी. कौशिक, ए.पी.सी. श्री यू.के.शर्मा,बीईओ पी.एस. बेदी,एबीईओ रविपाल राठौर, यतेंद्र भाष्कर,नाथूराम ध्रुव,बीआरपी प्रिया यादव द्वारा लगातार किया गया है। प्रशिक्षण को टीम एस.आर.जी.दिनेश प्रसाद चतुर्वेदी बिलासपुर, कलेश्वर साहू बिलासपुर, जितेन्द्र वैष्णव मुंगेली,अन्नुपूर्णा परिहार मुंगेली द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता रहा है। प्रशिक्षण में डीआरजी मोहन कश्यप, रितेश सिंगरौल,मोहन लहरी,तरुण रामपुरिक,शिव कौशिक,लक्ष्मी कोशले,रामचंद्र कौशिक,काशी राम राजपूत, मोतीलाल अनंत,केशव पाण्डेय शामिल है। प्रशिक्षण डाइट प्राचार्य श्री जे. पी. पुष्प डीएमसी ओ.पी. कौशिक के मार्गदर्शन में व एफ. एल. एन. ब्लॉक प्रशिक्षण प्रभारी बीआरसी ए. के. यादव व समन्वयक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *