श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रही अयोध्या दर्शन करने का मौका 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रही अयोध्या दर्शन करने का मौका 

जिले के 28 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम हुए रवाना*

 

*कलेक्टर ने बस को झंडी दिखा किया रवाना* 

 

*रामलला को देखने श्रद्धालु हुए भावुक*

 

बीजापुर 27 जून 2024 // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु *श्रीरामलला दर्शन योजना* की शुरूआत की गई है, जिसके तहत विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें श्री रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 25 जून दिन मंगलवार को बीजापुर जिले के 28 रामभक्तों को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने रात्रि 8.00 बजे कलेक्टर परिसर से बस को रवाना किया। श्रद्धालुगण बीजापुर से बस के माध्यम से दुर्ग फिर दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। कलेक्टर ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। वहीं इस अवसर पर 69 वर्षीय आवापल्ली निवासी गीता देवी ने मनमोहक भजन “*मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे*” का कीर्तन करते हुए उन्होंने कहा कि सच में आज मेरे भाग खुल गए है, मुझे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या जाने का सौभाग्य मिला मैं बहुत खुश हूं अयोध्या जाकर मैं श्री रामलला का दर्शन पाऊंगी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करुंगी।

        उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ता और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, तहसीलदार डीआर ध्रुव सहित अधिकारी -कर्मचारी एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *