बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस जांच रिपोर्ट का पीसीसी चीफ बैज ने किया खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 रायपुर। बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस की गठित जांच टीम के रिपोर्ट का प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है. घटना में बीजेपी के लोग सम्मिलित थे. यह सरकार द्वारा पूर्व रचित घटना थी, और अब अपनी नाकामयाबी को दबाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में सीएम जनदर्शन पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले कानून व्यवस्था को सुधारना चाहिए. कानून व्यवस्था पर जनदर्शन लगाना चाहिए. अपराधी खुले आम हथियार लेकर घूम रहे हैं. वहीं जनदर्शन में बीजेपी विधायकों की शिकायत पर कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. खुलेआम लूट का खेल चल रहा है.

वहीं सीएम जनदर्शन में आ रही शिकायतों पर दीपक बैज ने कहा कि जनदर्शन में जनता की समस्या कम विधायकों की लूट-खसोट की शिकायत ज्यादा आ रही हैं. सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. सिर्फ विधायक ही नहीं, सरकारी नुमाइंदों के भ्रष्टाचार की पूरे प्रदेश से शिकायतें आ रही हैं.

वहीं बिजली समस्या पर कांग्रेस द्वारा बड़ा प्रदर्शन किए जाने की बात कहते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में साय सरकार आई है, तब से बिजली कटौती सांय-सांय हो रहा है. 20 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी सांय-सांय हुई. बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी.

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *