शाला प्रवेशोत्सव के नाम पर निभाई गयी औपचारिकता…. पत्रकार रहे उपेक्षित जिलाधीश ने किया पहचानने से इनकार…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शाला प्रवेशोत्सव के नाम पर निभाई गयी औपचारिकता….

पत्रकार रहे उपेक्षित जिलाधीश ने किया पहचानने से इनकार…

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स मुंगेली 24×7.in

 

मुंगेली- 26 जून 2024 को पूरे राज्य में जंहा नए स्कूल की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से भव्य रूप से मनाने का निर्णय हुआ वंही एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव में जंहा शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द स्कूल में उक्त जिला स्तरीय आयोजन क्षेत्र के विधायक और और जिले के कलेक्टर जो कि आत्मानन्द स्कूल के पदेन अध्यक्ष भी होते है की अगुवाई में भव्य कार्यकम आयोजित किया गया। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ पत्रकार बंधु जो हमेशा शासन को योजनाओं को लोगो तक पहुचने का कार्य करते है को उक्त कार्यक्रम से वंचित रखा गया। जब जब जिला प्रशासन से कोई भी जिला स्तर का कार्यक्रम होता है पत्रकारों को प्रोटोकॉल के तहत पूर्व सूचना प्रदान की जाती है किंतु उक्त कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से जिला तो जिला स्थानीय पत्रकारों को भी तवज्जो नही दी गयी । जब उक्त मामले की खबर पत्रकारों को लगी उन्होंने कार्यक़म के दौरान पदेन अध्यक्ष जिले के कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से अवगत कराने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने भी इसे अनदेखा कर दिया गया।

 

1 वर्ष पूर्व इन्ही जिलाधीश के मुख्य आतिथ्य में पत्रकारों ने किया था आयोजन- उक्त मामले में आपको जानकारी ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सबसे बडे पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 2023 में छात्र छात्राओं के सम्मान में 1 कार्यक्रम नगर के त्रिमूर्ति स्कूल में उक्त जिलाधीश के मुख्य आतिथ्य में अयोजित किया गया था उन्ही संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव को कार्यक्रम के अध्यक्ष और स्कूल के पदेन अध्यक्ष ने पहचानने से इनकार करते हुए दरकिनार कर दिया गया। आनन फानन में औपचारिक रूप से खनापूर्ती किये गए इस कार्यक्रम की गरिमा पत्रकारों की उपेक्षा लिए सवाल खड़ा करते नज़र आ रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment