बेहतर कार्य प्रणाली हेतु चंदिया रोड स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेहतर कार्य प्रणाली हेतु चंदिया रोड स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर: मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता और संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से संरक्षा संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, 25 जून 2024 को चंदिया रोड स्टेशन पर संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन समेत विभिन्न विभागों के लगभग 60 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके साथ ही सिग्नल और पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के कर्तव्य, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ग्रीष्मकालीन के दौरान की जाने वाली पेट्रोलिंग और रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग और अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, गेटमेन द्वारा ली जाने वाली सावधानियां, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा निरीक्षक द्वारा फायर फाइटिंग और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment