नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर में तेज आंधी ने उड़ा दिए छप्पर, बिजली के खंभे व वृक्ष धराशायी, मौसम विभाग ने किया था
बिलासपुर। जीपीएम जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई भारी वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। दानीकुंडी साप्ताहिक हाट बाजार में रखे सामान बह गए, कई जगह बिजली के खंभे और वृक्ष धराशायी हो गए। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई और टीन के छप्पर उड़ गए। घरों में रखे कूलर, फ्रिज, टीवी और इंडक्शन जैसी चीजें क्षतिग्रस्त हो गईं। पानी बंद होने के बाद पटवारी नुकसान के आंकलन को लेकर स्थल निरीक्षण में जुट गए हैं।
भीषण गर्मी के बीच अचानक आई इस आंधी-तूफान और भारी बारिश ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। लोग समझ ही नहीं पाए कि राहत भरा मौसम अचानक आफत में बदल गया। मरवाही में कई स्थानों पर पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे सड़कों पर पेड़ों की टहनियां बिखर गईं। दानीकुंडी में लगभग एक घंटे तक चली तेज हवा और बारिश ने तबाही मचा दी, जिससे जगह-जगह बिजली के पोल टूट कर गिर गए।
बाजार में खड़ी ऑटो पर पेड़ गिरने से ऑटो को भारी नुकसान हुआ, जबकि आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान कई घरों के टीन शेड और खप्पर उड़ गए। यादव मोहल्ला में अपने बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहने वाली शिवकुमारी यादव के घर में टीन और खप्पर उड़ने से घर में रखे कूलर, फ्रिज, टीवी और इंडक्शन जैसे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पटवारी ने स्थल निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को प्री मानसून की वर्षा से उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह हुए नुकसान ने लो
Author: Deepak Mittal









