नाली और सड़क पर मलबा डंप करने वालों पर कार्रवाई, 77,500 जुर्माना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

बिलासपुर। जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने वर्षा पूर्व युद्ध स्तर पर नाले-नालियों की सफाई शुरू कर दी है। इस सफाई अभियान का यह दूसरा चरण है, जबकि पहला चरण अप्रैल में पूरा किया गया था। निगम का यह अभियान नालियों के ऊपर अतिक्रमण और मलबा डंप कर नाली जाम करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रहा है।

शुक्रवार को निगम के सभी जोन स्तर पर लगभग 30 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 77,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया और अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा के दौरान होने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान और बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करें।

इसके तहत नालियों की सफाई, पानी निकासी के उपकरणों को मिशन मोड में तैयार रखना, आपदा की स्थिति में ठहराने के लिए भवनों का चयन और नालियों को जाम ना होने देने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में निगम द्वारा लगातार नालियों की सफाई और जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि अधिकांश समस्याएं नालियों के जाम होने के कारण उत्पन्न होती हैं।

इसके अलावा, वर्षा के दौरान आंधी-तूफान से फ्लेक्स बैनर से जनहानि होने की आशंका रहती है। इसी कारण निगम पहले से ही अभियान चला रहा है। शुक्रवार को भी शहर की सड़कों, चौक-चौराहों से नगर निगम ने अवैध रूप से लगे फ्लेक्स बैनर को हटाने की कार्रवाई की। निगम की टीम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment