थानेदारों के बदले प्रभार, 13 निरीक्षक हुए इधर-उधर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

 

थानेदारों के बदले प्रभार, 13 निरीक्षक हुए इधर-उधर

 

बिलासपुर। एसपी रजनेश सिंह ने शुक्रवार को 13 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में कई थानेदारों को नए थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ निरीक्षकों को लाइन से थानों की कमान सौंपी गई है।

 

एसपी रजनेश सिंह ने जारी आदेश में सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस को एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात किया है। निरीक्षक विवेक पांडेय को बेलगहना चौकी प्रभारी से पुलिस लाइन भेजा गया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम को महिला थाने में स्थानांतरित किया गया है।

 

अन्य तबादलों में, निरीक्षक सुम्मत राम साहू को पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली थाने की जिम्मेदारी दी गई है, रजनीश सिंह को कोटा से रतनपुर थाने में, दामोदर मिश्रा को चकरभाठा से सकरी थाने में, अनिल अग्रवाल को तारबाहर से कोटा थाने में, गोपाल सतपथी को कोनी से तारबाहर थाने में, रविंद्र अनंत को रक्षित केंद्र से सकरी थाने में और हरीश तांडेकर को तखतपुर से बेलगहना चौकी में पदस्थ किया गया है।

 

इसके अलावा, एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रहे निरीक्षक नवीन देवांगन को कोनी थाने की कमान सौंपी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *