कलेक्टर अनुराग पाण्डेय का जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में धुआंधार दौरा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय का जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में धुआंधार दौरा

 

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

 

*सड़क, पुल-पुलिया सहित विकास कार्यों के प्रगति का किया अवलोकन*

बीजापुर 15 जून 2024- कलेटक्टर अनुराग पाण्डेय जिले के अंत्यंत सुदूर और अंदरूनी गांव गंगालूर, कांवड़गांव, मुतवेंडी, हिरोली, का सघन दौरा किया। निर्माणधीन सड़क, पुल-पुलिया का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कांवड़गांव में आयोजित आधार कैम्प का अवलोकन किया ग्रामीणों को शासन की विभिन्न व्यक्तिमूलक योजनाओं में आधार कार्ड, बैंक खाता के उपयोगिता को समझाते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

महतारी वंदन योजना, समर्थन मूल्य पर धान बेचने, तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक, पीएम किसान निधि जैसे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने बैंक में खाता अनिवार्य है इसलिए सभी लोग अपना आधार कार्ड बनवाए और बैंक में खाता खुलवाएं ग्रामीणों के द्वारा स्कूल की मांग पर सहमति देते हुए अभी अस्थाई रूप से स्कूल का संचालन करने का निर्देश दिए।

 

*नक्सल पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा राशि के बारे में अवगत कराया*

कांवड़गांव के पश्चात ग्राम मुतवेंडी पहुंचे जहां कुछ महीने पहले क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मृत्यु हो गई थी एवं उसके कुछ दिनों बाद नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में बच्ची के मामा गड़िया की मृत्यु हो गई थी दोनो के परिवार वालों को शासन द्वारा प्रदत्त की जाने वाली 10-10 लाख रूपए मुआवजा राशि के लिए बैंक खाता खुलवाने की बात कही ताकि जल्द से जल्द मुआवजा की राशि पीड़ित को मिल सके।

 

*अंदरूनी क्षेत्रों की एक पीढ़ी अभी भी शिक्षा से वंचित नियद नेल्लानार योजना से बदलेगी तस्वीर*

 

 मुतवेंडी गांव के युवाओं से कलेक्टर ने मिलकर गांव में बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली 22-23 वर्षीय युवाओं ने बताया कि उन्होने न कभी स्कूल गया है नही कभी टीवी देखा है, गांव के कुछ 2-4 पढ़े-लिखे युवा जो किरंदुल दंतेवाड़ा में रहकर पढ़ाई किए हैं उन्ही के पास मोबाईल में कभी-कभी कुछ देखने को मिला।

कलेक्टर ने गांव में नियद नेल्लानार योजना के तहत बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, स्कूल, अस्पताल सहित बुनियादि सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं युवाओं ने भावी पीढ़ी को पढ़ाने, स्कूल खोलने की बात कहते हुए शासन-प्रशासन के साथ मिलकर विकास में हम सहभागिता देंगे।

 

*चमचमाती सड़क पहुंच रही अंदरूनी क्षेत्र में*

सड़क, पुल-पुलिया बनने से कांवड़गांव, मुतवेंडी, हिरोली, पीड़िया जैसे सुदूर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य प्रगति पर है। विगत 3-4 माह में जिस तेजी से सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है। विकास की एक नई गाथा लिखने जा रही है। 4 माह पहले जो बीहड़ क्षेत्र माओवादियों के गिरफ्त में जो इलाका था वहां जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। निश्चित रूप से अब स्कूल, अस्पताल जैसे सुविधा उपलब्ध होंगे, राशन के लिए लोगों को मीलो दूर का सफर तय करना नहीं पड़ेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण जैसे गंभीर समस्याओं का निराकरण अब जल्द ही होगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, तहसीलदार डीआर धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *