कलेक्टर ने ग्रामीण अस्पताल व सोसायटी का किया औचक निरीक्षण, पीएचसी के फार्मासिस्ट और सुपरवाइजर निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को कोटा के शिवतराई में पीएम जनमन योजना की समीक्षा के बाद शासकीय योजनाओं के मैदानी हालात का जायजा लेने के लिए करगीकला और पीपरतराई का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने प्रसव संबंधी जानकारी ली और डॉक्टर ने बताया कि यहाँ हर माह औसतन 10 प्रसव होते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कर्मी समय पर उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। बीएमओ को सभी पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, ग्रामीण चिकित्सा सहायक का एक इंक्रीमेंट रोकने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने पीपरतराई उपस्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया और ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

सोसायटी में भंडारण वितरण का लिया जायजा

खेती-किसानी के मौसम में कलेक्टर ने करगीखुर्द और पीपरतराई सोसायटी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें समय पर खाद बीज मिल रहे हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *