थाना अनंतपुर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 22 वाहन चालकों के खिलाफ किया गया चालानी कार्यवाही
विनोद साहू नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्लॉक प्रमुख माकड़ी
दिनांक 16.06.2024 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना अनंतपुर में चलाए गए विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान में 22 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई कर 6600 जुर्माना वसूला गया।
अनंतपुर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट, सीट बेल्ट,गाड़ी का समस्त दस्तावेज को रखने की अपील किया है
इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करना एवं यातायात नियमों से आमजनों को जागरूक करना है। शनिवार को कुल 22 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 6600 रु. समन शुल्क वसूल किया गया। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, अपने नाबालिग बच्चों को जब-तक वे 18 वर्ष के न हो जायें व परिवहन विभाग से वाहन चलाने का वैध लाइसेंस न बना लें कभी भी वाहन न दें। दोपहिया में तीन सवारी न चलें, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दुर्घटना से देर भली जीवन अनमोल है।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8191112
Total views : 8226479