थाना छुरा पुलिस की बड़ी सफलता बैंक कर्मचारी ने महिला स्व सहायता के अलग-अलग खाते से उडा दिए 3,73,900 रु, हुआ खुलासा तो पहुंच गए जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

थाना छुरा पुलिस की बड़ी सफलता

बैंक कर्मचारी ने महिला स्व सहायता के अलग-अलग खाते से उडा दिए 3,73,900 रु, हुआ खुलासा तो पहुंच गए जेल

 

ईश्वर सिंह यादव नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो चीफ गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में बैंक में महिला स्थ सहायता समूह के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी करने के आरोपी को धरपकड़ कर गिरफ्तार किया गया।

 

प्रार्थिया राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन बिहान में आदर्श महिला समूह संगठन कनसिंधी में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है, जो थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा छुरा मे कार्यरत केशियर नवीन बरिहा द्वारा 04 स्व० सहायता समूह के लोन किस्त की रकम को खाता में जमा न कर बेईमानी की नियत से लेने अलग-अलग किस्तो की कुल 3,73,900/-रू० गबन किया है, कि प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर धारा 420 भादवि0 का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

इसी प्रकार आरोपी नवीन बरिहा द्वारा 04 स्व० सहायता समूह के लोन किस्त की रकम को खाता में जमा न कर बेईमानी की नियत से लेने अलग-अलग किस्तों की कुल 3,73,900/-रू0 गबन किया है, प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना छुरा के अपराध कमाक 147/24 धारा 420 भादवि जोड़ने धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त प्रकरणो के अभियुक्त नवीन बरिहा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छुरा जिला गरियाबंद छ०ग० को प्रकरण में विधिक सहयोग न करने पर आज दिनांक 11.06.2024 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम के नेतृत्व में प्रआर 233 जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर 480 प्यारी साहू, आर० 580 रिजवान खान, आर 441 डिगेश्वर साहू, आर 106 हरिश शांडिल्य, आर0 367 ओमप्रकाश भारती व साइबर सेल प्रआर सतीश यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

नवीन बरिहा पिता राजेन्द्र बरिहा उम्र 30 वर्ष साकिन अनवरपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद हॉल निवासी बैंक आफ बड़ोदा शाखा छुरा जिला गरियाबंद छ०ग०

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment