छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत 4 साल का रिकॉर्ड टूटा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत 4 साल का रिकॉर्ड टूटा

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष के पहले 6 महीनों में 10 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं और 1 लाख 73 हजार निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं। यह योजना न केवल मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उनके जीवन में भी व्यापक बदलाव ला रही है।

 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह में 2 करोड़ 57 लाख और मई माह में 3 करोड़ 15 लाख रोजगार दिवस सृजित हुए। इस प्रकार, मई तक कुल 5 करोड़ 82 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ, जो पिछले चार वित्तीय वर्षों के अप्रैल और मई माह में सृजित मानव दिवस का नया रिकॉर्ड है। वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4 करोड़ 81 लाख, वर्ष 2022-23 में 1 करोड़ 19 लाख, वर्ष 2023-24 में 4 करोड़ 49 लाख और वर्ष 2024-25 में मई माह तक 5 करोड़ 72 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अमृत सरोवर निर्माण में प्रतिदिन लगभग 59 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, जो देशभर में सर्वाधिक है। अमृत सरोवर के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ के कार्यों की केंद्र स्तर पर सराहना की गई है। अगले चार वर्षों में 8966 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment