नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर 11 जून 2024- 08 फरवरी 2023 को थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डम के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच घटना घटित हुई थी जिसमें फायरिंग रूकने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल पर 20 मीटर कार्डेक्स वायर, 25 नग जिलेटिन रॉड, 06 नग डेटोनेटर, 02 नग खाली खोखा 303 रायफल के राउण्ड का, 03 नग खाली खोखा इन्सास रायफल के राउण्ड का, 05 नग खाली खोखा एके-47 रायफल के राउण्ड का, नक्सल साहित्य व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी रखते हो तो न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी उसूर में 20 जून 2024 को उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8184197
Total views : 8216967