जिला बदर गुलाब सिन्हा नगर में घुम रहा था चारामा पुलिस ने भेजा जेल  कलेक्टर के आदेश का किया उल्लंघन चारामा पुलिवस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी

जिला बदर गुलाब सिन्हा नगर में घुम रहा था चारामा पुलिस ने भेजा जेल   

कलेक्टर के आदेश का किया उल्लंघन चारामा पुलिवस ने किया गिरफ्तार 

दिनांक 09.06.2024 को मुखबीर से सूचना मिला की जिला बदर व्यक्ति गुलाब सिन्हा चारामा के कोरर चैक के पास घुम रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, आई.के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा रावटे ठाकुर, के मार्गदर्शन एवं श्रीमान् मोहसिन खान एस.डी.ओ.पी. कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के नेतृत्व में थाना चारामा पुलिस द्वारा सूचना की तस्दीक पर कोरर चैक पहुचे जहाॅ पर गुलाब सिन्हा घुम रहा था जिसे थाना लाकर पूछने पर गोलमोल जवाब दिया और आने का कोई उचित कारण नही बताया ।

          जिला बदर के संबंध में तात्कालिन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी (डाॅ.प्रियंका शुक्ला) न्यायालय उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा दिनांक 05.10.2023 को राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5,6, अंतर्गत प्रदत्त एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुये, अगामी एक वर्ष दिनांक 05.10.2023 से 05.10.2024 तक के लिए जिला कांकेर एवं सीमावर्ती जिला कोण्डागांव, धमतरी, बालोद, नारायणपुर, मोहला मानपुर अम्बागढ चैकी, की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए हट जाने या चले जाने जिला बदर पारित किया गया था ।

         दिनांक 09.06.24 को आदेश का उल्लघंन करने पर आरोपी का कृत्य धारा 14,15 छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का घटित करना पाये जाने पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 98/2024 कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी गुलाब सिन्हा पिता सुरेश सिन्हा उम्र 26 साल निवासी नाकापारा चारामा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर को दिनांक 10.06.2024 को माननीय जे.एम.एफ.सी.न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है निगाह रखने हेतु निगरानी बदमाश की सूची में लाने हेतु वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा । 

आरोपी का नाम:-  गुलाब सिन्हा पिता सुरेश सिन्हा उम्र 26 साल निवासी नाकापारा चारामा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर छ0ग0

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *