विक्की सोनी नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख कांकेर
पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 09 जून को
उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2024/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 09 जून दिन रविवार को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कांकेर जिले से पी.ए.टी. प्रवेश परीक्षा में 1075 एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा में 643 परीक्षार्थी सहित कुल 1718 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज, भीरावाही रोड, अलबेलापारा, शासकीय पं. विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर तथा शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183446
Total views : 8215963