आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना पूरी हो गयी है जिसमें छत्तीसगढ़ में 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना ख़त्म हो चुकी है. इस बीच दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है जहां भारतीय जनता पार्टी के विजय बघेल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विजय बघेल को 897031 मत मिले हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को 477987 मत पर ही सिमट कर रह गए. इस प्रकार विजय बघेल ने 419044 भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज किया है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की। निर्वाचन विभाग द्वारा जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183489
Total views : 8216017