दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,,बेमेतरा ब्लास्टिंग के बाद अब बालोद जिले के दल्लीराजहरा ब्लास्टिंग क्षेत्र के समीप रहवासियों के बीच दहशत,डर ,भय का माहौल बन गया है दल्ली राजहरा के खनिजों की विभिन्न माइंसों में प्रतिदिन ब्लास्टिंग का कार्य किया जाता है हालांकि यह ब्लास्टिंग अब वाइब्रेट होने लगी है परंतु उसके बावजूद ब्लास्टिंग से शहर के मकानों में दरारें आ गई है जिसको लेकर दहशत भरा माहौल बना हुआ है, आपको बता दें की बालोद जिले क्षेत्र में लोहे की बड़ी खदान दल्ली राजहरा में स्थित है और यहां आयरन ओर को निकाले जाने के लिए प्रतिदिन ब्लास्टिंग का कार्य किया जाता है,, बेमेतरा क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए ब्लास्टिंग से दर्जनों लोगों की मौत के अलावा अन्य लोग घायल हुए हैं इस खबर के बाद बालोद जिले क्षेत्र में भी दहशत देखने को मिल रहा है,,
दल्ली राजहरा माइंस क्षेत्र के समीप रहवासियों के बीच ब्लास्टिंग को लेकर भयंकर दहशत का माहौल बना हुआ है पिछले दो दिन पूर्व पड़ोसी जिला बेमेतरा जिले में हुए बारूद ब्लास्टिंग को लेकर जहां 13 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए उसके बाद बारूद की नगरी , खनिजों की नगरी दल्लीराजहरा के खनिज माइंस के निचली बस्तियों के रहवासियों के बीच काफी डर ,भय ,दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है हालांकि बीएसपी प्रबंधन ने दावा किया है कि बेमेतरा में हुई घटना की पुर्नवृत्ति दल्लीराजहरा में नहीं होगी परंतु जिस तरीके से बीएसपी प्रबंधन दल्लीराजहरा के विभिन्न माइंसों में ब्लास्टिंग किया करते हैं और उस ब्लास्टिंग से शहर के मकानों दुकानों में दरारें पड़ रही है उसको लेकर नगर वासियों के माथो पर चिंता की लकीरें स्पष्ट झलक रही है ,
नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने भी स्पष्ट तौर से कहा कि बीएसपी प्रबंधन को कड़ी सुरक्षा और विभिन्न आधुनिक टिप्स के अनुरूप वाइब्रेशन ब्लास्टिंग करना चाहिए जिससे कि जनता के बीच भय दहशत का माहौल ना बने,,
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 2 दिन पूर्व
ब्लास्ट के बाद परिजन अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। हर नेता और प्रशासन के अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि उनके घर के सदस्य जो कल से लापता हैं, कहां हैं? शनिवार बेमेतरा के स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद कई परिवार उजड़ गए हैं। लापता हुए लोगों के परिजन गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्हें गेट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
हादसे वाली जगह जहरीली गैस निकल रही है। हादसे वाली जगह से लगभग 10 मीटर के आस-पास उसी गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे कई लोगों की मौत हो सकती है। 100 से ज्यादा राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों का ढाढ़स टूट रहा है। 30 घण्टे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मलबे में दबे लोगों के सिर्फ शरीर के अंग ही बरामद हो रहे हैं। हादसा कितना भीषण हुआ है। हादसे के बाद प्रशानिक अमला भी अभी खुले तौर पर नहीं बता पा रहा है कि कितने लोग अंदर दबे हुए हैं,

बीते कुछ समय से बी.एस.पी. दल्लीराजहरा के माइंस में ब्लास्टिंग का कंपन/वाइब्रेशन व उसका प्रभाव इतनी ज्यादा रहता है कि माइंस के करीब रहने वाले लोग उस समय में घर के अंदर रहने में डरने लगे हैं, क्योंकि ब्लास्टिंग के समय होने वाले कंपन से घरों के रेक में रखे सामान, दीवार में लटकी घड़ी गिर जा रही है और कभी कभी तो ऐसा भी लगता है छत गिर न जाय, दीवार तो कमजोर हो चुके हैं, कभी भी गिर जाने की संभावना बनी रहती है
इसके लिए जल्द ही कोई प्रयास करना अति आवश्यक है अन्यथा कोई बड़ी घटना होने की संभावना है |
दल्लीराजहरा में सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड में 16,14,11 है इसके अलावा बीएसपी वार्ड नंबर 1, 2, 5, 9 एवं 4 यह सभी वार्ड ब्लास्टिंग से प्रभावित है,,
लौह नगरी दल्लीराजहरा के नाम से विख्यात दल्लीराजहरा शहर अब पूरी तरीके से उजड़ने की कगार पर खड़ा है। माइंस में हो रहे ब्लास्टिंग से नगर व इसके आसपास के क्षेत्र पूरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं,,
दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 1,2,3,6,7,9,22 व 23 की कई घरों में ब्लास्टिंग की वजह से दरारें पड़ रही है,और घर जर्जर हो रही है। पीड़ित व्यक्तियों ने कई बार इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधक को की और इस समस्या से अवगत कराया
गया है,,, परन्तु बीएसपी प्रबंधन ने अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है,,
आपको बता दें कि ब्लास्टिंग की वजह से खनिज नगरी दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है
क्रमांक,1,2,3,6,7,9,22,23,4, के सरकारी बोर सूखने की कगार पर है जिसके कारण वार्डवासी परेशान व चिंतित हैं
नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षद 22 शिबू नायर ने बताया , बीएसपी को बार बार शहर के प्रति अवगत कराया गया है कि नगरपालिका के सरकारी बोरो का पानी लगातार ब्लास्टिंग के होने से स्रोत कम हो रहा है और जनता की शिकायत लगातार नगरपालिका तक आ रही है जिससे बीएसपी को ब्लास्टिंग व जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसका निवारण करना चाहिए,,,,
बीएसपी महाप्रबंधक,,
ब्लास्टिंग के विषय को लेकर बीएसपी महाप्रबंधक आर बी गहरवार को लगातार दर्जनों बार 9407982843 पर फोन लगाया गया , परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया,, इसलिए उनका वर्जन नहीं आ पाया।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155994
Total views : 8176644