छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल एवम प्रदेश अध्यक्ष,सांसद दीपक बैज  कबीरधाम के बाहपानी सड़क हादसा में आदिवासी मृत परिवार से मिलने पहुंचे….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल एवम प्रदेश अध्यक्ष,सांसद दीपक बैज  कबीरधाम के बाहपानी सड़क हादसा में आदिवासी मृत परिवार से मिलने पहुंचे….

सूर्या गुप्ता नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख

कवर्धा :- जिले के किकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में 20 मई सोमवार को हुए ह्रदय विदारक सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी।सभी सेमरहा गांव के रहने वाले थे,जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप से दोपहर में वापस आ रहे थे।सड़क हादसे की खबर सुनकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति के समस्त सदस्य पहुंचकर ग्राम बाहपानी में भीषण सड़क दुर्घटना में मृत तेंदूपत्ता श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। जिसमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व विधायकगण खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा,खुज्जी विधायक भोलाराम साहू,डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल,डोंगरगॉव विधायक दलेश्वर साहू,होरीराम साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कवर्धा,नीलू चंद्रवंशी पूर्व जिलाध्यक्ष,ममता चंद्राकार पूर्व विधायक पंडरिया,महेश चंद्रवंशी,चोवा राम साहू रामचरण पटेल उपस्थित रहे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज  के कहा विपदा की इस घड़ी में हम सबकी पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है,मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठरी,नरेंद्र सेन सहित अन्य उपस्थित रहे बता दें कि 20 मई को कवर्धा के सेमरहा गॉव के मजदुर हमेशा की तरह तेन्दुपत्ता तोड़ने जंगल गए थे।जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस पिकअप में सवार होकर गॉव आ रहे थे।तेज रफ़्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। खबर ये भी है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे।जिसमे 19 लोगो की मौत हो गई थी।वही अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले के कांग्रेसी उपस्थित रहे।,,000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *