बेमेतरा ब्रेकिंग,,, सबसे पहले, नवभारत टाइम्स 24 x7in छत्तीसगढ़ शोएब अख्तर… ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स 24  7.in,, लाइव धरातल की रिपोर्टिंग 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेमेतरा ब्रेकिंग,,, सबसे पहले, नवभारत टाइम्स 24 x7in छत्तीसगढ़ शोएब अख्तर… ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स 24  7.in,, लाइव धरातल की रिपोर्टिंग 

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिलान्तर्गत बोरसी में स्थित बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है, घटना के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने एवं कइयों के घायल होने की खबर है।*
*बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं, घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।*
हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है।
घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है, इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।
बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है, वे भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है, वे मौके पर पहुंचकर ही बता पाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है।
किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं, स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं।
*हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा उफ़ान पर है।*
*आस-पास के रहवासियों ने बताया जा रहा है कि आए दिन यहां आए दिन ब्लास्ट होता है, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। घरों में दरारें पड़ गई है।*
*प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है, अंततः आज यहां इतना बड़ा हादसा हो ही गया।*
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *