पत्रकार रईस अहमद की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख चिरमिरी मनेंद्रगढ़ 

 

पत्रकार रईस अहमद की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

 

गुजरात के सूरत में छुपने की जुगत से भाग रहा था आरोपी,तीसरा भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार...

 

मनेंद्रगढ़ पुलिस की निष्क्रियता पर भी उठ रहे हैं सवाल.!!!

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर….जिले के मनेंद्रगढ़ मुख्यालय के चनवारीडाँड़ में पत्रकार रईस अहमद की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आरजू खान को मध्यप्रदेश के ब्यौहारी से गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी अशोक वाड़ेगांवकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी आरजू खान गुजरात जाने वाला था लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया। एक दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सफीना खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया था । हत्या में शामिल तीसरा आरोपी खुशी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा…!!!

साथ ही पत्रकारों को जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अशोक वाड़ेगांवकर ने बताया कि घटना की15 मई को सुबह मृतक की पत्नी सफीना खातून से आरजू की बात हुई थी जिसमे उसने आरजू को उसके पति के द्वारा उसके खिलाफ बयान देने के लिए दवाब बनाने की बात बताई थी। इस पर दोनो ने आपस मे बात कर 16 मई की रात लगभग 2:30 बजे में मारने की योजना बनाई । झारखंड से बाइक से आये आरजू खान और खुशी के द्वारा रात तीन बजे घटना को घर मे ही अंजाम दिया गया। हत्या में चाकू और गमछे का उपयोग किया गया। शव को सुबह चार बजे घर से कुछ दूरी पर छोड़कर दोनो आरोपी फरार हो गए । इसके बाद से मनेंद्रगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही थी । पुलिस के अनुसार सफीना और आरजू के बीच चले आ रहे प्रेम के कारण अवैध सम्बंध था जो रईस अहमद की हत्या का कारण बना..

इस बहुचर्चित हत्याकांड में जहां पुलिस ने तत्काल आरोपीयो को गिरफ्तार किया उसकी भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है वहीं उनके परिवार जनों ने आरोप लगाया कि यदि मृतक आवेदक ने अपने हत्या के षड्यंत्र के बारे में लिखित शिकायत मनेद्रगढ़ थाने में दी थी यदि पुलिस तत्काल कार्यवाही करती तो शायद आज या घटना नहीं घटती.. वही पत्रकारों में भी इस बात की चर्चा जबरदस्त रही कि जब पुलिस एक पत्रकार के बार-बार बोलने पर उसकी सुरक्षा में कोताही बरत रही थी तो आमजन  के अन्य प्रकरणों में कितनी गंभीर होगी इस घटना को देखकर इसका अनुमान लगाया जा सकता है.!!!

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख चिरमिरी मनेंद्रगढ़ 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *