अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 11.05.2024 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्कूल के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते एक्टिवा वाहन सवार आरोपी अभय मिरचे पिता कन्हैया लाल मिरचे उम्र 23 साल निवासी जय जवान चौक गली नं. 02 थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्र सी जी/04/एन जे/6828 जुमला कीमती लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी पूर्व में नारकोटिक एक्ट, चोरी, मारपीट तथा अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217550
Total views : 8259673