नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मुतवेंडी -पीड़िया के जंगलों से 14 माओवादी गिरफ्तार*
कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद
डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की कार्यवाही
जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 12/05/2024 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर मुतवेंडी- पीड़िया की ओर निकली थी ।
अभियान से वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया – मुतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक एवं भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 14 माओवादियों को पकड़ा गया । पूछताछ पर अपना नाम :-
*1. रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीपीसीएम, ईनाम 08.00 लाख*
*2. मंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 08.00 लाख*
*3. बिच्चेम उईका, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 05.00 लाख*
*4. शर्मिला कुरसम, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख*
*5. लक्ष्मी ताती, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख*
*6. बबीता हेमला, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनाम 02.00 लाख*
*7. सावित्री पूनेम, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनाम 02.00 लाख*
*8. मैनू ओयाम ऊर्फ लच्छु, डिविजन टेलर टीम, पीएम, ईनाम 02.00 लाख*
*09. पायकी माड्वी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, सदस्य , 02.00 लाख*
*10. टोकलू माड़वी, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनाम 01.00 लाख*
*11. सन्नू लेकाम, DAKMS अध्यक्ष पीड़िया, ईनाम 01.00 लाख*
*12. बिच्चेम कुंजाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य (RPC कोरचोली)*
*13. लखू पूनेम, जीआरडी कमांडर (इतावर)*
*14. पाण्डू मुचाकी, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पीड़िया*
पकड़े गये माओवादी मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत है। माओवादियों से बारीकी से पूछताछ कर मार्ग में IED प्लांट करने के लिये छुपाये गये 04 नग टिफीन बम, 02 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया । माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीड़िया – मुतवेंडी मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना थी ।
पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर

में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।,000
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168946
Total views : 8196789