मोहला -एनिशपुरी गोस्वामी –बस्तर तथा महाराष्ट्र में लगातार नक्सल मोर्चे पर मिल रही एक के बाद एक कामयाबी के बीच मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली एंटी नक्सल यूनिट को फिरसे आज एक और बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली एंटी नक्सल यूनिट c60 तथा सीआरपीएफ के संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
नक्सल सेल से मिली जानकारी के अनुसार पेरमिली दलम के तीन खूंखार नक्सलियों को आज मुठभेड़ में मार गिराया गया है।मौके से मृत नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया गया है।दो अन्य माओवादीयो के शव के साथ साथ हार्डकोर डीवीसी का शव भी बरामद किया गया है। फोर्स और नक्सलियों के सामना के बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान सहकुशल जंगल से लौट रहे हैं देर शाम 7 बजे गढचिरौली पुलिस मुख्यालय में मुठभेड़ के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240654
Total views : 8289099