नई दिल्ली: Share Market Today: आज से नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो गया है। हफ्ते के पहले दिन ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं कुछ ट्रेडर्स मानते हैं कि इस हफ्ते कंपनियों द्वारा तिमाही नतीजों के बाद बाजार में तेजी आ सकती है।
Share Market Today: बाजार में गिरावट के बाद भी लोग कारोबार कर रहे हैं। सोमवार की सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 609.22 अंक या 0.84% गिरकर 72,055.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 169.55 अंक या 0.77 फीसदी गिरकर 21,885.65 अंक पर ट्रेड कर रहा है। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 742 अंक गिर गया।
गिरावट का कारण
विदेशी फंडों की लगातार निकासी की वजह से भी गिरावट आई। एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान और टाटा मोटर्स में भारी बिकवाली की वजह से बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स बास्केट से टाटा मोटर्स के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक की गिर गए। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
Share Market Today: शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट अधिकतर बढ़त पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और शंघाई निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में था। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,117.50 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Share Market Today: आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी एक संकीर्ण दायरे में चली गई। यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.51 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.52 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 1 पैसे की गिरावट दर्शाता है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.51 पर बंद हुआ।




Author: Deepak Mittal








Total Users : 8170418
Total views : 8198697