संदिग्ध अवस्था में घायल और फिर मौत होने के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर सुरजपुर के मानपुर से कोरिया के पटना थाने पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया, उनकी मांग थी कि मृतक की मौत के पीछे जो भी आरोपी है उन पर कार्यवाही हो, मामले में एफआईआर दर्ज हो। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हुए। पुलिस अब मामले में दर्ज कर रही है और अब हर एंगल से जांच करने की बात कही है।
मामले में कार्यवाही :
Road accident: आपको बता दें कि 5 मार्च 2024 सुरजपुर जिले के मानपुर गांव से बारात कोरिया जिले के रनई में आई थी. शामिल होने आया दिलेश्वर साहू कोरिया जिले के रनई गांव में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाया गया कोमा में चले जाने के बाद परिजनों ने उसे रायपुर में एडमिट किया जिसकी 12 मई 2024 को मौत हो गई। इससे पहले मृतक के भाई ने 11 मार्च 2024 को कोरिया के पुलिस अधीक्षक को मामले मे कार्यवाही के लिए शिकायत की थी।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169092
Total views : 8196964