कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले तालाब में कुछ लड़को को नाग दिखा है। वह नाग 15 दिनों से तालाब में घूम रहा है। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन कुछ समय बाद यह खबर तेजी से गांव में हर तरफ फैल गई। इसके बाद लोग यहां बड़ी सख्या में नाग देवता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बैकुण्ठपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम चारपारा के एक तालाब में गांव के कुछ लड़कों को नाग दिखा है। ये नाग पूरे तालाब में घूमता रहता है। लोग उसके लिए अपने घर से दूध लाते है।
बैकुण्ठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम के अमरसिंह नाम के एक लड़के ने जब नाग को गले में उठाकर यहां से ले जाने की कोशिश की तो नाग ने उसे काट लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना को 4 दिन बीत गए है। इसके बावजूद भी लोग उसे छू रहे है। नाग की पूजा करने के लिए नाग के पास आ रहे हैं सुबह शाम यहां लोगों का जमघट भी लगा हुआ है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168984
Total views : 8196845