धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के 23 खाताधारक किसानों के खाते से 1 करोड़ 84 लाख रूपये गबन करने का मामला सामने आया है। खाताधारकों ने इस सम्बन्ध में कुरुद थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया है।
क्रेडिट कार्ड , ऋण पुस्तिका के माध्यम से ठगी
जानकारी के अनुसार कुरुद स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर श्रीकांत टेनेटी ने बैंक में साथ काम करने वाले सहकर्मियों की मदद से 23 खाताधारक किसानों से क्रेडिट कार्ड , ऋण पुस्तिका और अन्य माध्यमों से अलग अलग तरह के लेन देन के नाम पर खाते से पैसे निकल लिए। ऑनलाइन खाते से पैसे निकले जाने की शिकायत खता धारकों ने बैंक मैनेजर से भी की थी मैनेजर द्वारा गोलमोल जवाब देने और कार्रवाई नहीं करने के बाद किसानों ने इस बात की शिकायत कुरुद थाने में की।
मोबाईल और चेक के माध्यम से निकलते थे रकम
मामले में अडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताय की एचडीएफसी बैंक के पैसे गबन मामले में बैंक के मैनेजर श्रीकांत टेनेटी कर्मचारी तेजेन्द्र पिता कुंजबिहारी साहू ग्राम डाही के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 267, 467, 468 और 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। बैंक मैनेजर ने किसानों की क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका के लिए खाते से पैसे ट्रांसफर करके मोबाईल और चेक के माध्यम से रकम निकाल लिया जाता था। जानकारी के अनुसार अब तक 23 खाताधारकों के खाते से 1 करोड़ 84 लाख रूपये निकाले जाने की पुष्टि हुई है। आगे जाँच जारी है।




Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217890
Total views : 8260099