रायपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह अप्रैल 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर 
रायपुर,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ‘‘कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है।
 जिसके तारतम्य में माह अप्रैल 2024 में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी आरंग के द्वारा नशीली टेबलेट, अवैध शराब एवं आचार संहिता के दौरान 50 लाख रूपये नगदी रकम धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही करने; निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा जिला विशेष शाखा द्वारा व्ही.आई.पी सुरक्षा व विशेष शाखा के अन्य कार्यो को तत्परता से संपादन हेतु; निरीक्षक/स्टेनो सुरेश टण्डन पु.अ. कार्यालय द्वारा सौपे गये कार्यो का उत्कृष्ठ तरीके से निर्वहन करने; उपनिरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी यातायात शहर के व्यस्ततम् क्षेत्रों में लगातार उपस्थित रहकर यातायात सुगम बनाने हेतु; सउनि (अ) नवनीत साहू चुनाव सेल पु.अ. कार्यालय द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान दिये गये दायित्वों का उत्कृष्ठ तरीके से निर्वहन करने; सउनि नीलकमल त्रिपाठी उपुअ कार्यालय लाईन द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान फोर्स के डिप्लॉयमेंट में सराहनीय कार्य हेतु; सउनि महेश्वरबन गोस्वामी जिला विशेष शाखा द्वारा लंबित पासपोर्ट आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु; प्र.आर. अभिषेक सिंह एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा निजात अभियान के तहत थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से 40 किलोग्राम गांजा पकड़ने हेतु; महिला प्रधान आर. डॉली देवांगन द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचना/शिकायत जांच व सौपे गये कार्यो का निर्वहन करने; प्र.आर. महेश नेताम तथा आर. सुनील पाठक थाना टिकरापारा को चोरी के 22 मोटर साईकिल की बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा आर. सुरेश देशमुख एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा पश्चिम बंगाल से 08 सटोरियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान देने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सिविल लाईन स्थित सी-04 के सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
चुने गए अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा-पत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *