छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में आज EOW ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रदेश भर के अलग – अलग ठिकानों पर EOW ने रेड मारी जिसमें रायपुर, दुर्ग और भिलाई, बिलासपुर व कांकेर में करवाई की गई. महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई अब भी जारी है. तीन से चार स्थानों पर अब भी कार्रवाई चल रही है. अधिकांश स्थानों पर कार्रवाई समाप्त हो चुकी है.
इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार, बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव का भाई अर्जुन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है. अर्जुन सिंह यादव भी दुर्ग पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात था, भीम सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद से अर्जुन सिंह यादव फरार था. eow ने आरोपी को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है.
तो वहीं इस मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया कि आज 29 स्थान पर छापा मारा गया. कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, कांकेर, बलोदा बाजार ,रायगढ़ में हुई है.
ईओडब्ल्यू ने हवलदार विजय पांडे के चारामा स्थित मकान को सील किया है. ईओडब्ल्यू की टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी. मकान बंद होने पर मकान को सील किया गया है.








Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192812
Total views : 8228802