दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित शराब दुकान में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के पोटिया शराब दुकान में मृतक प्रमोद साहू शराब खरीदने गया था। इसी समय शराब खरीदने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने प्रमोद साहू के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पीड़ित को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
ज्यादा खून बहने की वजह से हुई मौत
खून ज्यादा बहने की वजह से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।








Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217604
Total views : 8259745