थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा सुरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।*

पूरे रायपुर जिले में निजात नशे को ना, जिंदगी को हां के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 05/05/24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बंगोली का संजय साहू अपने ब्यारा के पैरावट में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी संजय साहू को अवैध रूप से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखे हुए पकड़ा गया। आरोपी को शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नहीं होना लिखित में दिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे कुल 98 पौवा देशी मदिरा प्लेन (शोले) जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 17 लीटर 640 मि.ली. किमती 8820/- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा-34 (2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment