अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
रायपुर ,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चाकुबाजो व अड्डेबाजो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से हत्या करने का प्रयास करने वाले चाकूबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई
01.05.2024 को प्रार्थी अर्जुन सिंह पिता प्रभु श्री उम्र 22 वर्ष निवासी दर्री तालाब साइ मंदिर के सामने बी एस यू सी कॉलोनी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी के भाई प्रिंस सिंह सुबह 6:30 बजे जिम जा रहा था साबुन तालाब दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचे थे की वहां पर पहले से खड़े जग्गू, लाला ,जेटली , जरहा बातचीत कर रहे थे जो प्रिंस के मामा के साथ पूर्व में लड़ाई झगड़ा हुए थे आरोपीगन पूर्व की रंजिश को लेकर पीड़ित प्रिंस को जान से मारने के नियत से एक राय होकर जग्गू ने अपने हाथ में रखे चाकू से प्रिंस के गले में वार किया जिससे प्रिंस वहीं पर गिर गया तब हत्या करने के नियत से जग्गू उर्फ जगमोहन साहू ने चाकू से कई बार वार किया जिसे प्रिंस के हाथ गले व अन्य कई जगह पर छोटे आई एवं जरहा,पूनम, जेटली, प्रिंस सिंह को गाली गलौज कर हाथ व लात से मारपीट कर घायल किया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना क्रम में प्रार्थी गवाहों का कथन व डॉक्टरी परीक्षण द्वारा चोट को गंभीर होना लेख करने से प्रकरण में धारा 307 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई घटना दिनांक से आरोपीगण फरार थे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण के पता तलाश हेतू टीम घटित कर थाना क्षेत्र में मुखबिर गया थाना पुरानी बस्ती पुलिस के अथक मेहनत व प्रयास से प्रकरण के तीन आरोपी जगमोहन उर्फ जग्गू, जितेंद्र उर्फ जरहा,पूनम साहू उर्फ लाला को पड़कर दिनांक 05.05.24 को
गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया! एक अन्य आरोपी की पता तलाश जारी है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फरार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
अपराध क्रमांक= 197/2024
धारा = 294,506 बी,323,307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी=
01. जगमोहन उर्फ जग्गू साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी भाटा गांव छिरापारा यादव पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़
02. जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा पिता रामाधार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी भाठा गांव छिर्रापा रा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़
03. पूनम साहू उर्फ़ लाला पिता रामाधार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी भाठा गांव छिर्रा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़







Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170926
Total views : 8199399