केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण, निर्विघ्न कराने के दिए गए निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,,,आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में पुलिस ऑब्जर्वर विपिन शंकर राव अहिरे, पुलिस महानिरीक्षक, गौरव सिंह, कलेक्टर, रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर जिले में आये केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मीटिंग ली गई, उन्हे लोकसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक ब्रीफ किया गया ताकि किस प्रकार फोर्स के द्वारा ड्यूटी कराई जा सके। ब्रीफिंग में चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर द्वारा कहा गया कि आप लोगों के द्वारा दोनो चुनाव चरणों में आप लोगों ने बहुत अच्छी तरह ड्यूटियां की इसके लिये बहुत-बहुत बधाई और आशा करते हैं कि आप इस तृतीय चरण के चुनाव ड्यूटी को बहुत अच्छी तरह संपादित करेंगे लेकिन यहां अंतर यह है कि दोनो जगहों की परिस्थितियां अलग-अलग है। यहां की राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया कि फोर्स को क्या करना है? क्या नहीं करना है। यहां फोर्स खुश होकर अपनी ड्यूटी करे। कलेक्टर द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए इनके बेहतर एकोमोडेशन के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा उन्हे बताया गया कि आप पहले छ.ग. के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराकर आये हैं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक एवं राजनैतिक परिस्थितियां रायपुर की अपेक्षा भिन्न है। अब आप सामान्य क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए उपस्थित हुए हैं। यहां पर राजनैतिक संवेदनशील पोलिंग बूथ में आपकी ड्यूटियां लगाई जायेगी। यहां जो लोग आने वाले है, वे सम्माननीय हैं। उन्हे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से मतदान कराना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा भी फोर्स को चुनाव आचार संहिता के दौरान क्या करना है, क्या नही करना है के बारे में ब्रीफ कर बताया गया और कहा कि सभी मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटिया संवेदनशीलता के आधार पर लगाई जायेगी। पेट्रोलिंग में पर्याप्त जवानों की ड्यूटियां लगाई जा रही है उन्हे आवश्यक नंबर भी दिये जायेगें।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन पर आकर लगभग 700 पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानो को ब्रीफ किया गया, उन्हें बताया गया कि उन्हें मतदान के दिवस क्या करना है क्या नहीं करना है उन्हें विस्तृत रूप से समझाया गया तथा चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस ऑब्जर्वर विपिन शंकर राव अहिरे, पुलिस महानिरीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक, अमन-रमन, भा.पु.से., विमल पाठक, प्रशिक्षु भा.पु.से. एवं निलेश कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन, रायपुर सहित केंद्रीय अर्धसैनिक बल से सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *