अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
रायपुर ,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 03.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास एक लड़का अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कोतवाली श योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर लड़के को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर लड़के की पतासाजी करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है तथा पूछताछ में बालक ने स्वयं को उड़ीसा का निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 200/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत बालक।
कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. सैय्यद ईरफान, आर. वीरेन्द्र बहादुर, मुनीर रजा, लक्ष्मीनारायण साहू तथा थाना गंज से सउनि. शंकर साहू, सुकचंद नेताम, महेश महानंद एवं जितेश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217910
Total views : 8260120