शंकर राव की जेब से मिला नोटों का बंडल और हथियार,,16 अप्रैल को हापाटोला में मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में हार्डकोर इनामी नक्सली शंकर राव भी ढेर हुआ था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नक्सली घटना को लेकर लोकेंद्र सिंह ठाकुर की विशेष रिपोर्टिंग रायपुर छत्तीसगढ़, 

शंकर राव की जेब से मिला नोटों का बंडल और हथियार,,16 अप्रैल को हापाटोला में मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में हार्डकोर इनामी नक्सली शंकर राव भी ढेर हुआ था

 

रायपुर,,कांकेर के हापाटोला में 16 अप्रैल को जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर किया. मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव शामिल रहा. हार्डकोर नक्सली का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बड़ा खुलासा किया है. 

हापाटोला एनकाउंटर में जवानों ने 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा था.,,

हापाटोला एनकाउंटर में जवानों ने 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा था. मारे गए नक्सलियों की बॉडी का पोस्टमार्टम 17 अप्रैल को किया गया है. पोस्टमार्टम करने वाली टीम के डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टर का कहना कि पोस्टमार्टम के दौरान जब शंकर राव के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों के दो बंडल मिले. नोटों के बंडल के साथ साथ पॉकेट में हथियार भी मिले हैं. पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने नोटों के बंडल हथियार और कारतूस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अटैच कर रख दिया है. जल्द ही रिपोर्ट और बरामद किए गए सामान पुलिस को सौंपे जाएंगे.

शंकर राव की जेब से मिला नोटों का बंडल और हथियार,,16 अप्रैल को हापाटोला में मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में हार्डकोर इनामी नक्सली शंकर राव भी ढेर हुआ था. पुलिस ने शंकर के ऊपर 25 लाख का इनाम रखा था. शंकर राव डीवीसी मेंबर था और परतापुर एरिया कमेटी में सालों से सक्रिय रहा. मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि एनकाउंटर के दौरान शंकर की जेब में नोटों के बंडल थे.,

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि जब नक्सली शंकर राव का पोस्टमार्टम किया गया तब उसकी बॉडी पर जो कपड़े थे उसमें नोटों के दो बंडल मिले हैं. बंडल में कितने पैसे हैं ये नहीं बताया गया है. पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने पैसे को सील कर रख दिया है. जब वो चीजें हमें मिलेगी तो पता चलेगा कि कितने पैसे थे. कुछ हथियार और कारतूस भी मिले हैं.- 

 

हापाटोला में मारे गए थे 29 नक्सली: कांकेर एनकाउंटर जवानों के लिए एक बड़ी सफलता रही. पहली बार कांकेर में जवानों ने एक साथ 29 नक्सलियों को घेरकर ढेर किया. एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए. चुनाव के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की ओर से पहली बार ये जानकारी दी गई कि उनके साथीं ढेर हुए हैं. बाद में नक्सलियों ने इस मुठभेड़ की जांच की भी मांग की.

 

नवभारत टाइम्स 24×7.in से क्या कहते हैं जिला पुलिस अधीक्षक कांकेर,

,कांकेर मारे गए 25 लाख के इनामी नक्सली शंकर राव के शव के पोस्टमार्टम करने के दौरान दो बंडल मिला कैश (रूपए) बंडल में भी गोली लगी एवं खून के हैं निशान डॉक्टरों द्वारा सील बंद कर जप्ती की कार्यवाही किया गया लाख 1 लाख रुपए से ज्यादा की हो सकती है रकम..

आई के अलेसेला — पुलिस अधीक्षक कांकेर,,0000

नक्सली घटना को लेकर लोकेंद्र सिंह ठाकुर की विशेष रिपोर्टिंग रायपुर छत्तीसगढ़, ,,

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *