लोकसभा के पहले चरण के वोटिंग के बाद विपक्षी जुमला पार्टी ( भाजपा) के शीर्ष नेता जो बयान बाजी कर रहे है–रंजीत रंजन,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सोहेल अकरम नवभारत टाइम्स 24×7 ब्यूरो प्रमुख महासमुंद.

लोकसभा के पहले चरण के वोटिंग के बाद विपक्षी जुमला पार्टी ( भाजपा) के शीर्ष नेता जो बयान बाजी कर रहे है-रंजीत रंजन

महासमुंद, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने महासमुंद कांग्रेस भवन मे प्रेसवार्ता लेकर जहां विपक्ष भाजपा पर जमकर प्रहार किया, वही कांग्रेस के घोषणा पत्र मे दिये गारंटी को मीडिया को बताया। रंजीत रंजन ने कहा कि हम लोग पार्टी की गांरटी को लेकर लोगो के बीच जा रहे है और लोगो को बता रहे है । लोकसभा के पहले चरण के वोटिंग के बाद विपक्षी जुमला पार्टी ( भाजपा) के शीर्ष नेता जो बयान बाजी कर रहे है वो प्रधानमंत्री को शोभा नही देता है । वो शायद ये भूल रहे है कि वो पार्टी के प्रचारक के साथ देश के प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नही बल्कि सभी के है । पहले चरण के वोटिंग के बाद विपक्षी घबरा गये है। जुमला पार्टी की गारंटी मे गारंटी भी हमसे चुराया है। 2014 मे जो गारंटी दी थी उसे पूरा किये क्या ? कालाधन वापस आया क्या ? 15 लाख रुपये सभी के खाते मे आये क्या? बेरोजगारी कम हुई , GST सरलीकरण हुआ क्या ? महंगाई कम हुई क्या ? प्रधानमंत्री व गृहमंत्री क्या जनता के बीच आकर कह सकते है। क्या नौकरी मिली न आदि। जितने भी वादे किये उन मे से 70 फसीदी भी पूरा किये हो तो मै मान जानती। कांग्रेस के घोषणा पत्र मे 5 न्याय और 25 गारंटी है। जिसमे युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय,हिस्सेदारी न्याय शामिल है 

भाजपा के द्वारा लापता होने की बात कहने के सवाल का जवाब देते हुवे रंजीत रंजन ने कहा कि पार्टी का अपना एजेंडा होता है कि वो किसको कहा से टिकट दे,,,00000

सोहेल अकरम नवभारत टाइम्स 24×7 ब्यूरो प्रमुख महासमुंद.
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment