लोकसभा निर्वाचन -2024,मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी, ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में हुए जमा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

 

लोकसभा निर्वाचन -2024,मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी, ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में हुए जमा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम हुआ सील

बीजापुर 20 अप्रैल 2024 / बस्तर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 89 बीजापुर अजजा के तहत मतदान केन्द्रों मे से अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के लिए लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान दिवस के 3 दिन पहले मतदान दलों को हेलीकॉप्टर रवाना किया गया था, जिनकी वापसी दो दिनों तक 19 एवं आज 20 अप्रैल को हो गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदान दलों से निर्वाचन संबंधी जानकारी ली गई। जिले में 245 मतदान केन्द्र बनाया गया था, जिसमें 10 संगवारी मतदान केंद्र, 05 युवा, 01 दिव्यांग और 05 आदर्श मतदान केंद्र केंद्र बनाया गया है। जिले में कुल मतदाताओं कीे संख्या 1 लाख 70 हजार 449 है। जिसमें से पुरूष मतदाता 81 हजार 981और महिला मतदाता 88 हजार 460 हैं तथा अन्य 08 मतदाता हैं। जिले में 43.42 प्रतिशत मतदान हुआ है,विधानसभा क्षेत्र बीजापुर से हैलिकॉप्टर से मतदान दलों की सकुशल वापसी हुई है । इसके पश्चात मतदान दलों के सभी सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक भवन पहुंच कर ईव्हीएम मशीनों को जमा करने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति स्ट्रांग रूम में जमा कर स्ट्रांग रूम को सील किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को बधाई दी।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी ,जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टंडन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के एस मशराम ,उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी के रुप में भारतीय जनता पार्टी से दीपक भट्ट एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से जितेन्द्र हेमला उपस्थित थे।,,0000

जरखान नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बीजापुर 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *