नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर अशोका बिरियानी के संचालकों के खिलाफ में धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ रायपुर, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख

नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर अशोका बिरियानी के संचालकों के खिलाफ में धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ ,

नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर अशोका बिरियानी के संचालकों के खिलाफ में धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ ,,वहीं छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर परिजनों को 15-15 लख रुपए का मुआवजा और उम्र भर दोनों परिवारों को 15- 15,000 रुपए का प्रतिमाह दिया जाएगा ,,यहां आपको बता दें की अशोका बिरियानी की घटना को नवभारत टाइम्स 24×7 in ने घटना स्थल से ही सबसे पहले खबर पाठकों तक पहुंचा था जिसका परिणाम यह हुआ यह शासन प्रशास हरकत में आया और परिवार को राहत मिली,,

अशोका बिरयानी में दो दिन पहले हुई दो कर्मचारियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अशोका बिरयानी सेंटर की सभी ब्रांच को सील कर दिया है. इसके साथ ही गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में होटल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15-15 लाख मुआवजा देने के साथ 15-15 हजार प्रतिमाह देने पर सहमति जताई ,,

रायपुर शहर में इस तरह की पहली बार बड़ी कार्रवाई,- अशोका बिरयानी की सभी ब्रांच सील, गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर मृत कर्मचारियों के परिजनों को होटल प्रबंधन 15-15 लाख मुआवजा देने हुआ राजी…वहीं कर्मचारियों की मौत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अशोका बिरयानी सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. होटल के एमडी केके तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी और जीएम रोहित चंद समेत रोमिना मंडल ब्रांच मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है, इनमें से जीएम रोहित चंद और मैनेजर रोमिना मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

मृत कर्मचारियों के शव के साथ परिजनों का प्रदर्शन

बता दें कि दो कर्मचारी – डेविड साहू और नीलकुमार पटेल की मौत के बाद से ही उनके परिजन लाभांडी स्थित अशोका बिरयानी के सामने धरने पर बैठे थे. परिजनों की माँग थी कि उन्हें उचित न्याय मिले. शाम ढलते तक भी जब प्रबंधन की ओर से कोई बातचीत करने नहीं पहुँचा, जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के पश्चात युवकों के शव के साथ प्रदर्शन किया.

 

विधायक भी परिजनों के साथ धरने पर बैठे

प्रदर्शन के दौरान साहू समाज और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य भी मौजूद रहे. जिसके बाद रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए. विधायक मोतीलाल साहू ने पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक प्रबंधक को गिरफ़्तार नहीं किया जाता, पीड़ितों को मुआवज़ा नहीं मिल जाता, तब तक धरना स्थल पर बैठे रहेंगे.

 

इसके बाद देर रात गृहमंत्री विजय शर्मा अशोका बिरयानी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाक़ात की. आखिरकार होटल प्रबंधन को सामने आना पड़ा. होटल प्रबंधन ने दोनों ही परिवारों को 15-15 लाख रुपए का मुआवज़ा देने के साथ ही 15-15 हज़ार रुपए प्रतिमाह उम्रभर देने की बात पर सहमति जताई. इसके बाद परिजन युवकों के शव को लेकर रवाना हुए. नवभारत टाइम्स 24×7.in की खबर को रायपुर शहर वासियों सहित प्रदेशवासियों ने सराहा,,00

अखिलेश खटोड़ रायपुर, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment