नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस के खात्मे की जरूरत है, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सोहेल अकरम नवभारत टाइम्स 24×7in ब्यूरो प्रमुख महासमुंद

 

नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस के खात्मे की जरूरत है, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है 

महासमुंद, यह चुनाव भारत को विश्व की तीसरी शक्ति बनाने का चुनाव है। यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जो 140 करोड़ भारत वासियो को परिवार मान कर 18 घंटा से अधिक काम करते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बागबाहरा मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा मे कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को इस चुनाव मे सबक सिखाना है। ठगरा-लबरा कांग्रेस एक भी वादा पूरा नहीं की है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया है। कांग्रेस अनर्गल बाते कर रही है, कि चुनाव बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी और आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन मै दावा करता हूँ कि कुछ बंद नहीं होगा। कांग्रेस 1 लाख रूपए देने के लिए फार्म भरा रही है, इस पर कोई भरोसा नहीं करता है। सभा के बाद उनके ट्वीट पर मीडिया के सवाल पर कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस के खात्मे की जरूरत है, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है 

———————————

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment