संसद में भाजपा की महिला नेत्रियों भी संभालेंगी चुनावी कमान

जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो बिलासपुर

बिलासपुर,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिससे महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान से लेकर महिला आरक्षण विधेयक तक देश की महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का काम किया गया। तीन तलाक जैसे अमानवीय प्रथा को बैन करने के लिए नए कानून लागू किए गए। उज्जवला गैस योजना, महातारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए गए हैं। इस वक्तव्य में लोकसभा महिला संपर्क अभियान महिला कार्य की प्रदेश प्रभारी हर्षिता पाण्डेय ने जिला कार्यालय बिलासपुर में आयोजित महिला मोर्चा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में इस पर विचार किया।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव में अपने युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने के बाद, अब पार्टी के महिला विंग की भी ज़िम्मेदारी तय की गई है। प्रदेश कार्यालय से भेजे गए प्रस्ताव के माध्यम से महिला नेत्रियों के लिए भी आज से लेकर मतदान तक के कार्यक्रम सुनिश्चित कर दिए गए हैं। इस विषय पर सोमवार को बिलासपुर के जिला भाजपा कार्यालय में महिला प्रबंध कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक के विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष और लोकसभा महिला संपर्क महिला कार्य प्रभारी जयश्री चौकसे ने बताया कि नवरात्रि के समय शक्ति वंदन संपर्क अभियान चलाकर मातृशक्ति को सम्मानित करना, कन्या भोज कराना, महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा मितानी बहनों से संपर्क, भजन मंडली की बहनों से संपर्क एवं छोटी-छोटी टोली बनाकर चौपाल लगाना जैसे कार्यक्रम को बूथ स्तर पर संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुंगेली जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई है, उससे कहीं अधिक मेहनत कर बिलासपुर लोकसभा में अधिक से अधिक मतों से जीत दर्ज कराने के लिए उपस्थित बहनों से आग्रह किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा बिलासपुर वंदना जेंड्रे और महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नूरीता कौशिक ने किया।
इनकी रही उपस्थिति बिलासपुर विधानसभा महिला संपर्क महिला कार्य की प्रभारी नीरज सिंह सीमा पाण्डे, बेलतरा विधानसभा प्रभारी सुशीला राव, रीना झा, तखतपुर विधानसभा प्रभारी नूरीता कौशिक, बिल्हा विधानसभा प्रभारी वंदना जेंडे, दीपिका कौशिक, कोटा विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा की महामंत्री गायत्री साहू, मुंगेली विधानसभा प्रभारी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजना जायसवाल, माला गुप्ता, लोरमी विधानसभा प्रभारी अनीता साहू, सावित्री राजपूत, चंदन गोस्वामी, मीना विश्वकर्मा, अंजना पंत, लक्ष्मी साहू, जया पांडे, राजेश्वरी गुप्ता, सरोज साहू, सीलम विश्वकर्मा, सविता धीवर, शकुंतला काछी, सेल कश्यप, लोकेश्वरी राठौर, योगिता सिंह, रीना गोस्वामी, कीर्ति झा, कविता वर्मा, दीपा सोनी, भुवनेश्वरी महोबिया, मेघा वैष्णव, सोनी साहू, रुक्मणी राजपूत, अनामिका श्रीवास, लक्ष्मी ठाकुर, दीपा गंधर्व, सविता नामदेव, प्रतिभा मिश्रा, मीनाक्षी यादव, राजकुमारी बिसेन, सावित्री रात्रि, उषा चौहान, रानू सिंह, गौरी साहू, खेमलता महिलांगे, पुष्पा यादव, टीकम पटेल, शांति धुर्वे, सुभद्रा यादव उपस्थित थे,,0000






जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the,,NAVBHARATTIMES24x7 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168207
Total views : 8195744