अस्पताल से चोरी इनर्वटर, बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घरघोड़ा/रायगढ़

अम्बिका सोनवानी

               मो.7223040303

 

       घरघोड़ा -आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम बहिरकेला में नव-निर्मित अस्पताल से इनर्वटर, बैटरी, स्टार्टर की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है

अम्बिका सोनवानी

। कल रात थाना घरघोड़ा में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार प्रेमलाल पटेल (उम्र 27 वर्ष) निवासी ग्राम घरघोडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23-24 मार्च के मध्य ग्राम बहिरकेला में नव-निर्मित अस्पताल से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनर्वटर, बैटरी एवं स्टार्टर कीमती 27,000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 149/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी एवं स्टाफ द्वारा ग्राम बहिरकेला के प्रमुख व्यक्तियों, रिपोर्टकर्ता ठेकेदार तथा उसके कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच किया गया । चोरी गांव के मनोहर उर्फ भुरू राठिया एवं लोकनाथ उर्फ लोखी राठिया के शामिल होने की जानकारी मिली, तत्काल दोनों की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया । आरोपियों ने बताया कि 23 मार्च के रात दोनो गांव बहिरकेला के नवनिर्मित अस्पताल के दरवाजा को खोलकर अंदर घुसे और वहां लगे इनर्वटर, बैटरी एवं स्टार्टर को चोरी कर अपने साथ ले गये और आपस में सामान को बाट लिये जिसमें मनोहर राठिया ने बैटरी को बटवारा में लिया और लोकनाथ राठिया अपने पास इनर्वटर तथा स्टार्टर को रखा। आरोपी- 1. मनोहर उर्फ भुरू राठिया पिता राम प्रसाद राठिया उम्र 27 वर्ष साकिन बहिरकेला, थाना घरघोडा 2. लोकनाथ उर्फ लोखी राठिया पिता कवल सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन जुनाडीह (बहिरकेला), थाना घरघोडा जिला रायगढ़

के मेमोरंडम पर एक नग बैटरी, एक नग इनर्वटर एवं एक नग स्टार्टर *कुल कीमती 27,000 रूपये* को जप्त कर बजाप्ता शुमार किया गया । दोनों आरोपियों के होने पर प्रकरण में धारा 34 भादवि विस्तारित कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल, किशोर राठौर, राजेश राठौर की विशेष भुमिका रही है ।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *