बिलासपुर में रविवार शाम को एक घर में लगी आग से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके 5 साल के बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

*जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर* 

 

बिलासपुर,,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार शाम को एक घर में लगी आग से एक महिला की मौत हो गई,

जे के मिश्रा

जबकि उसके 5 साल के बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना के मिलते ही फायर ब्रिगेड ने लगभग डेढ़-दो घंटे में आग को नियंत्रित किया। यह मामला कोतवाली क्षेत्र में आता है।

जानकारी के अनुसार, दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटों रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और पोते के साथ रहते हैं। उनके घर में देर शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। किसी को समझने का मौका नहीं मिला, और फिर आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। रोमी, उनकी पत्नी और बेटे को गंभीर रूप से प्रभावित किया गया। जब आग देखी गई, तो आसपास के लोग दौड़कर मदद करने आए और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया, और रोमी, उनकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में बाहर निकालकर सिम्स अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां से उन्हें अपोलो अस्पताल भेज दिया गया।

उपचार के दौरान, रोमी की पत्नी का दम तोड़ दिया गया। जबकि रोमी और उनके बेटे की हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कि हादसे के समय, उनके पिता मुन्ना और भाई रोहित घर पर नहीं थे। हादसे में उनके घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये। आशंका है कि घर में रखा 5 लीटर का तारपीन तेल का डिब्बा गिरने से आग लगी है,,00

*जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर*

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment