शासकीय कार्यो में तेजी लाने कलेक्टर ने ली लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

 

              6263448923

 

बीजापुर 28 मार्च 2024- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने 28 मार्च को दो पालियों में लिपिकीय संवर्ग के समस्त कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमें प्रथम पाली 11 बजे से जिला कार्यालय में पदस्थ लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी शामिल हुए तथा अपरान्ह 4ः30 बजे जिला कार्यालय से अन्यत्र विभिन्न विभागों के लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी शामिल हुए।

जरखान ब्यूरो चीफ बीजापुर

कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने समस्त कर्मचारियों को कार्यालयीन काम-काज के निराकरण संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिए जिसके अंतर्गत कार्यालय के रख-रखाव, साफ-सफाई सहित विभिन्न दस्तावेज/पंजी का समुचित एवं व्यवस्थित संधारण सहित आगन्तुकों एवं आवेदकों उनके प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने, मानवीय संवेदनाओं के तहत सुगमतापूर्वक और तत्परता के साथ उनके प्रकरणों का निराकरण शीघ्रतापूर्वक करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने औपचारिक चर्चा के दौरान विभिन्न काम-काजों से परिचित होकर बेहतर से बेहतर प्रयास करने के लिए कर्मचारियों को उत्साहवर्धन किया। बैठक सह कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर श्री कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी एवं श्री दिलीप उईके ने भी कार्यालयीन कार्य प्रणाली के संबंध में अपना अनुभव साझा कर विस्तृत जानकारी दी।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment